Thursday, October 22nd, 2026

अब तक 67.73 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

रायपुर
खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए 92 लाख मीट्रिक टन धान में से अब तक 67 लाख 73 हजार 276 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। इसमें 48 लाख 46 हजार 781 मीट्रिक टन धान का उठाव मिलरों द्वारा एवं 19 लाख 26 हजार 495 मीट्रिक टन धान का संग्रहण केन्द्रों में भण्डरण शामिल है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलरों को 29 मार्च तक 49 लाख 31 हजार 361 मीट्रिक टन धान का डी.ओ. जारी किया गया है। राज्य के 2 हजार 352 मिलरों द्वारा धान का उठाव उपार्जन केन्द्रों से किया जा रहा है। कस्टम मिलिंग निरंतर जारी है।

 

#paddy

Source : Agency

पाठको की राय